फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student President Neeraj Mehra election challenge

छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज मेहरा के निर्वाचन को चुनौती

Fri, 28 Oct 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Fri, 28 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Student President Neeraj Mehra election challenge
court shimla

हल्द्वानी के एमपीजी कालेज के नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष नीरज मेहरा के खिलाफ लिंगदोह कमेटी के तहत गठित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में दर्ज शिकायत का निस्तारण करने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया है। मेहरा के खिलाफ छात्रसंघ चुनाव से पहले ही यह शिकायत की गई थी।

विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकल पीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हल्द्वानी निवासी व एबीवीपी के छात्रसंघ के प्रत्याशी रहे विजय जोशी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि निर्वाचित अध्यक्ष नीरज मेहरा के नामांकन पर याचिकाकर्ता ने चुनाव से पूर्व लिंगदोह कमेटी के अंतर्गत गठित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के समक्ष नीरज मेहरा के नामांकन को पांच अक्टूबर को चुनौती दी थी।
विज्ञापन


छह अक्टूबर को शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के स्थान पर हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज के प्रधानाचार्य ने याचिकाकर्ता की शिकायत खारिज की। याचिका में कहा गया कि प्रधानाचार्य को लिंगदोह कमेटी के तहत शिकायत के निवारण का अधिकार प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि नीरज मेहरा ने नामांकन के समय यह तथ्य भी छिपाया कि उसने एक ही सत्र में दो अलग अलग पूर्ण कालिक पाठ्यक्रम में संस्थागत के रूप में प्रवेश लिया है।  विवि के प्रवेश नियमों के अनुसार एक साथ दो पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर दोनों प्रवेश निरस्त होते हैं।

पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने शिकायत निवारण प्रकोष्ठ में दर्ज शिकायत को  निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed