फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student leaders demonstrate their strength on Nainital Road

उत्तराखंड: नैनीताल रोड पर छात्र नेताओं का शक्ति प्रदर्शन, यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं

Fri, 11 Sep 2026 08:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 11 Sep 2026 08:15 PM IST
सार

नैनीताल रोड पर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन के दौरान यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया। इस दौरान नागरिक पुलिस, ट्रैफिक कर्मी या सीपीयू कर्मियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
Student leaders demonstrate their strength on Nainital Road
नैनीताल रोड पर छात्र नेताओं का शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल रोड पर छात्र नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन के नाम पर शुक्रवार को धड़ल्ले से यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं। हैरानी की बात है कि इस दौरान न तो नागरिक पुलिस और न ही ट्रैफिक कर्मियों या सीपीयू कर्मियों की नजर इन पर पड़ी। वीडियो वायरल होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

 

नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क पर खुलेआम हुड़दंग करने और शक्ति प्रदर्शन के नाम पर अराजकता दिखाती एक 22 सेकेंड की वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वीडियो में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां गाड़ी की छतों पर बैठे, कार की खिड़की से निकलकर लटके हुए, बाइकों पर अनियंत्रित फर्राटा भरते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो नैनीताल मार्ग पर एमबीपीजी कॉलेज के पास की बताई जा रही है। आम वाहन चालक हेलमेट, सीट बेल्ट और दूसरे यातायात नियमों के पालन के लिए रोका जाता है, चालान काटे जाते हैं, लेकिन प्रभावशाली दिखने वाले छात्र नेताओं के काफिले में नियमों की खुलेआम अनदेखी को किसी भी पुलिसकर्मी ने क्यों नहीं देखा, यह सवाल भी खड़ा हो रहा है। सवाल सिर्फ नियम तोड़ने वालों का नहीं, बल्कि व्यवस्था संभालने वाली पुलिस की जिम्मेदारी का भी है।

विज्ञापन

वीडियो की जांच की जा रही है, जल्द अराजकता करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और राहगीरों की जान को खतरे में डालने पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed