{"_id":"63dabf16a2c7694e1f1fb55d","slug":"student-leader-on-gun-point-in-sitarganj-haldwani-news-hld4900585138-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सितारगंज में बोलेरो सवार लोगों ने छात्रसंघ अध्यक्ष पर तानी बंदूक, दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सितारगंज में बोलेरो सवार लोगों ने छात्रसंघ अध्यक्ष पर तानी बंदूक, दी जान से मारने की धमकी
Thu, 02 Feb 2023 05:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, सितारगंज
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:09 PM IST
सार
छात्रसंघ अध्यक्ष पारस भंडारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कॉलेज के मुख्य गेट पर कुछ छात्र-छात्राओं से बात कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसी बीच बोलेरो में सवार आठ लोग वाहन से बाहर निकले। आरोपियों ने उसके माथे पर बंदूक रख जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सितारगंज में डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पर बोलेरो सवार लोगों ने बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी है। छात्रसंघ अध्यक्ष ने हमलावरों से बमुश्किल जान बचाई। घटना से गुस्साए छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर तीन नामजद समेत आठ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष पारस भंडारी ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कॉलेज के मुख्य गेट पर कुछ छात्र-छात्राओं से बात कर रहे थे। आरोप लगाया कि इसी बीच बोलेरो में सवार आठ लोग वाहन से बाहर निकले। आरोपियों ने उसके माथे पर बंदूक रख जान से मारने की धमकी दी। तभी हमलावरों के अन्य साथी वाहन से लाठी-डंडे, धारदार हथियार निकालने लगे। यह देख वह बमुश्किल जान बचाकर भागे।
विज्ञापन
बताया कि तीन दिन पूर्व उनका कॉलेज के दो छात्रों से विवाद भी हुआ था। दोनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उन पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। छात्र-छात्राओं के साथ कोतवाली पहुंचे अध्यक्ष ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास से मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। बताया कि सभी हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन