{"_id":"57781ffa4f1c1bd34979baac","slug":"student-federation-president-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र महासंघ के अध्यक्ष पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र महासंघ के अध्यक्ष पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष की कार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के समीप रोककर तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। छात्रनेता के साथियों ने हमले के एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन दो भागने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में दो लोगों को पकड़ने के लिए तलाश चल रही है।
बद्रीपुरा नवाबीरोड निवासी रविंद्र प्रताप सिंह कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ अध्यक्ष हैं। छात्रनेता अपनी स्विफ्ट कार से शनिवार शाम मुखानी गए थे। यहां कार पार्किंग को लेकर पल्सर बाइक सवारों से उनका विवाद हो गया। बताया जाता है कि छात्रनेता इस मामले को हल्के में लेते हुए पीडब्लूडी गेस्ट हाउस की तरफ बढ़ रहे थे। इस बीच बाइक सवार युवकों ने छात्रनेता की कार को घेर लिया। छात्रनेता का कहना है कि उसके ऊपर तीन लोगों ने हमला किया।
हमले में उसकी शर्ट फट गई। हंगामा होने पर छात्रनेता के साथी मौके पर पहुंचे और उन्होंने एक आरोपी को धर दबोचा। जबकि दो लोग मौके से भाग निकले। पकड़ा गया आरोपी नवाबी रोड का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलने के बाद भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाल आर एस मेहता का कहना है कि पूछताछ के आधार पर दो अन्य युवकों को पुलिस तलाश रही है। घटना का कारण पार्किंग का विवाद है।