फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strike in the day, Ishrat caught on night

दिन में हड़ताल, रात को पकड़ा गया इशरत

Wed, 20 Sep 2017 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 20 Sep 2017 03:00 AM IST
विज्ञापन
Strike in the day, Ishrat caught on night
दिन में हड़ताल - फोटो : amar ujala

बेस और महिला अस्पताल में ओपीडी बहिष्कार के बाद मंगलवार रात पुलिस ने कांग्रेसी नेता सैय्यद इशरत अली को अब्दुल्ला बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। उस पर बेस में डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के एक बड़े नेता के हस्तक्षेप पर वह पुलिस के हाथ लगा है। 

विज्ञापन


 सोमवार की रात लाइन नंबर 17 में पुलिस जब इशरत को पकड़ने गई तो लोगों के हंगामे के बीच वह भाग गया था। पुलिस को बैंरग लौटना पड़ा था। इससे नाराज डाक्टरों ने मंगलवार को ओपीडी का बहिष्कार किया। सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय और राजकीय महिला अस्पताल की ओपीडी ठप रहने के कारण दो हजार मरीजों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


डॉक्टर मेडिकल प्रोटेकशन एक्ट 2013 के तहत इशरत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। डॉक्टरों ने मंगलवार को ओपीडी का बहिष्कार किया और एक भी मरीज नहीं देखे। बेस अस्पताल में प्रतिदिन 12 सौ 15 सौ मरीज ओपीडी में आते हैं। जबकि महिला अस्पताल में प्रतिदिन चार सौ से पांच सौ मरीज ओपीडी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं सुचारु रूप से चली। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को देखा गया। मंगलवार को आने वाले मरीजों की जांचें भी नहीं की गईं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष डॉ. डीएस पंचपाल ने गिरफ्तारी न होने पर बुधवार से पूरे जिले में ओपीडी सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया था। 

इंदिरा के दरबार में पहुंचा था मामला 

कानूनी रूप से इशरत को घिरते देख कांग्रेस नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के दरबार में पहुंचे। दोनों नेताओं की बंद कमरे में पूरे मामले पर काफी देर तक बात हुई।

इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सीएमएस के समक्ष दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और इशरत एवं डॉक्टर गले मिल लिए थे। मामले में सियासत हो रही है। उन्होंने कहा कि माफी मांगने पर अगर डाक्टर मान जाते हैं तो ठीक हैं नहीं तो इशरत को सरेंडर कराने के लिए कहा है।

पुलिस समर्पण का इंतजार करती रही

पुलिस सोमवार की फजीहत होने के बाद भी मंगलवार को हरकत में नहीं दिखी। सभी पुलिसकर्मी जानते थे कि धक्का देकर छुड़ाने वाले कौन हैं इसके बाद भी ठोस रणनीति बनाने के बजाय इशरत के समर्पण का इंतजार करती रही है।

एसपी सिटी और सीओ चोरी के मामलों को छानबीन में लग गए। थानों की पुलिस दैनिक कार्य करने में व्यस्त रही। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दिनभर मुखानी पुलिस कोतवाली थाने में बैठी रही। इधर कांग्रेस नेताओं की बड़ी कोठी स्थित गोपनीय स्थान पर गंभीर बैठक हुई। बैठक के दौरान आरोपी के समर्पण के मुद्दे पर मंत्रणा हुई है।  

कोठी में पंचायत के बाद बनी बात

यह तो सभी जानते हैं कि  इशरत अली पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अब्दुल मतीन सिद्दीकी के घर से फरार हुआ था। इस मामले में पुलिस टीम गोपनीय रजिस्टर में रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। पुलिस बवाल के मामले में रात ही मुकदमा दर्ज करने जा रही थी लेकिन पुलिस अधिकारियों ने काफी विचार विमर्श करने के बाद ऐसा नहीं किया।

मंगलवार शाम के समय बड़ी कोठी में पंचायत के बाद कांग्रेस के दो नेता पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने के लिए गए। समझौते के तहत गिरफ्तारी का ब्योरा बनाया गया। रात में आरोपी लाइन नंबर 17 में लोगों से मुलाकात करने के बाद पुलिस के पास आया।


अब फरार कराने और आरोपी को संरक्षण देने वाली धारा पुलिस लगाएगी या नहीं। यह बड़ा सवाल है। पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने तैयार नही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed