फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strict action should also be taken against the guilty officers: Behad

दोषी अफसरों के खिलाफ भी हो कड़ी कार्रवाई : बेहड़

Sun, 30 Nov 2025 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 30 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Strict action should also be taken against the guilty officers: Behad
किच्छा के सिरौली में लोगों से बातचीत करते विधायक तिलक राज बेहड़।
किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा है कि विकास प्राधिकरण बिना मानचित्र स्वीकृत करवाए भवनों का चालान करे लेकिन साथ ही साथ इन भवनों के निर्माण के दौरान जो एसडीएम, जो विकास प्राधिकरण के अधिकारी तैनात थे उनके खिलाफ भी कार्रवाई करे। शनिवार को बेहड़ सिरौली पहुंचे और विकास प्राधिकरण की ओर से तोड़ी गई सड़कों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विधायक बेहड़ ने कहा कि एक ओर तो प्राधिकरण का कहना है कि लोग बिना नक्शे के मकान बना रहे हैं। बगैर प्रशासन की सहमति से मकान नहीं बन सकते जिन लोगों ने मकान बना लिया है उनके लिए मकान बनाने के बाद मानचित्र पास करवाने की व्यवस्था करवाई जाए। बेहड़ ने कहा कि यह केवल किच्छा में नहीं है रुद्रपुर, गदरपुर और हल्द्वानी में ऐसी जमीनें हैं जहां पर 10 रुपये के स्टांप पर मकान बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बेहड़ ने कहा कि केवल सिरौली को टारगेट किया जा रहा है। प्राधिकरण के पास मकान तोड़ने का अधिकार नहीं है। नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिस जिस एसडीएम, अधिशासी अधिकारी के कार्यकाल में यह मकान बने हैं इस सारे प्रकरण की जांच करवाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है। भय का वातावरण तैयार किया जा रहा है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या का निदान करवाने का प्रयास करेंगे अगर आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री से मिला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भाजपाई कहते हैं कि जिले में जो कॉलाेनियां बनी हैं उनको नियमित किया जाएगा तो सिरौली की कॉलाेनियां को भी नियमित किया जाए। प्रशासन जल्दबाजी में कदम न उठाकर लोगों की समस्या का रास्ता भी निकाले। वहां निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालरा, राजेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार शुक्ला, एनयू खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed