फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strict action on public land encroachers

सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

Tue, 21 Apr 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Tue, 21 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
Strict action on public land encroachers
 हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में डीएम दीपक रावत ने सोमवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पालिका के ईओ को अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए कार पार्किंग के लिए मैट्रोपोल पार्किंग के साथ ही धर्मपुर लॉज में खाली स्थान का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन



डीएम ने मल्लीताल अंडा मार्केट के पास घोड़ा स्टैंड में अवैध रूप से राम स्वरूप सहदेव को 425 वर्गमीटर भूमि आवंटित किए जाने की शिकायत पर घोड़ा स्टैंड का निरीक्षण किया। उन्होंने पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा से मामले की जानकारी ली। शर्मा ने बताया कि घोड़ा स्टैंड परंपरागत नजूल भूमि थी, जो पालिका की ओर से राम स्वरूप सहदेव को एलॉट की गई है, मगर वहां पर अन्य कब्जेदार भी रहते हैं। घोड़ा स्टैंड के नीचे पालिका के सैनेट्ररी इंस्पेक्टर का आवास है, सेवानिवृत्त होने के बाद भी वह अवैध रूप से आवास पर कब्जा किए हैं।
विज्ञापन


 मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने ईओ शर्मा को आवास खाली करने और कब्जाधारकों को हटाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व डीएम ने तल्लीताल रामलीला मैदान के पास के पालिका के आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौैरान उन्होंने पाया कि वहां पर पूर्व में पालिका का गैराज था, विगत कई सालों से पालिका ने गैराज को कर्मचारियों के रहने के लिए आवंटित कर दिया है। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, एसडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed