फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strengthen democracy by breaking the walls of religion: Arya

धर्म की दीवारों को तोड़कर लोकतंत्र को मजबूत करेंः आर्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Strengthen democracy by breaking the walls of religion: Arya
बुधवार को नैनीताल में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते नेता प्रतिपक्ष यश? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने बुधवार को नैनीताल में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। पारंपरिक छोलिया दल और ढोल आदि के साथ राम सेवक सभा से शुरू हुई यात्रा मस्जिद तिराहा, नयना मंदिर, गुरुद्वारा, मालरोड होते हुए धर्मशाला पर संपन्न हुई। इस दौरान देश की आजादी और सांप्रदायिक एकता के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

रामसेवक सभा में हुई सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वर्तमान में देश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। भारत की एकता और अखंडता को खंडित करने की कोेशिश की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से धर्म और मजहब को तोड़ने की कोशिश हो रही है। देश की जनता को कांग्रेस के साथ मिलकर सर्वधर्म समभाव, कौमी एकता, भाईचारा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने की जरूरत है। देश की जनता जानती है कि कांग्रेस का इतिहास भारत की स्वतंत्रता का इतिहास है, जिसे बदलने की भी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि आजादी को 75 वर्ष होने जा रहे हैं। लंबे संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों की आहुति के बाद देश को आजादी मिली और लोकतंत्र की स्थापना हुई थी। आज लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, रणजीत रावत, डॉ. महेंद्र सिंह पाल, महेश शर्मा, अनुपम कबडवाल, राजेंद्र खनवाल, मुकेश जोशी, विमल चौधरी, वरुण भाकुनी, रईस भाई, पवन शर्मा, मोहन कांडपाल, जेके शर्मा, तारा नेगी, डॉ. रमेश पांडे, सुभाष कुमार, दीप सुयाल, ओम प्रकाश, नरेंद्र सक्सेना, कैलाश अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed