फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   stop illegal road construction

Nainital News: अवैध रूप से बनाई जा रही सड़क के काम को जल्द बंद कराएं डीएम

Fri, 12 May 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
stop illegal road construction
नैनीताल। हाईकोर्ट ने पिथौरागढ़ के कानड़ी गांव मे खनन समाग्री को लाने व ले जाने के लिए पट्टाधारक की ओर से अवैध रूप से बनाई जा रही सड़क का काम जल्द बंद करने के निर्देश डीएम पिथौरागढ़ और डीएफओ को दिए हैं। कोर्ट ने इस संबंध में आठ जून तक शपथपत्र पेश करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन



मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। पिथौरागढ़ के कानड़ी गांव निवासी नीमा वाल्दिया ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उनके गांव में नदी के किनारे सरकार ने खनन के लिए 2022 में पट्टा लीज पर दिया था। शुरू में पट्टाधारक ने मजदूर लगाकर खनन कार्य किया। बाद में खनन समाग्री को लाने व ले जाने के लिए बिना अनुमति के वहां सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान 100 से अधिक खैर व साल के पेड़ काट दिए। जब ग्रामवासियों ने इसका विरोध किया तो कुछ समय के लिए सड़क निर्माण का कार्य बंद कर दिया गया। विरोध के शांत होने के बाद फिर से सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। जिला प्रशासन ने भी उनकी शिकायत पर कोई निर्णय नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed