फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stones fell on the highway due to burning of forest

जंगल धधकने से हाईवे पर गिरे पत्थर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Stones fell on the highway due to burning of forest
नैनीताल के पाइंस क्षेत्र के जंगल में लगी भीषण आग। - फोटो : NAINITAL
भीमताल/पतलोट/गरमपानी/ज्योलीकोट/नैनीताल। भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सलड़ी के पास चलते कैंटर में पहाड़ी से जलती लकड़ी गिर गई। आग से कैंटर में रखा भूसा जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कैंटर चालक योगेश कुमार बाल-बाल बच गया। फायर बिग्रेड ने दो वाहनों से आग पर काबू पाया। घटना के बाद आग लगने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। ज्योलीकोट क्षेत्र में पायलट बाबा आश्रम से लगी पहाड़ियों में आग लग गई। आग दोपहर बाद मशरूम प्रोजेक्ट के कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर तक आ गई। अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं, डालकन्या, काफली, अधोड़ा, पश्यां, भुजियाघाट और भुजान क्षेत्र में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग लगने से पहाड़ियों से पत्थर गिरते रहे। इससे हल्द्वानी-अल्मोड़ा मोटर मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों में भय बना रहा। नैनीताल में चिड़ियाघर से सटे जंगल और अपर स्टोनले कम्पाउंड, चारखेत और पाइंस क्षेत्र में आग लग गई। देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम ने आग पर काबू पाया। बुधवार दोपहर डीएसबी परिसर के केपी गर्ल्स हॉस्टल के पास पहाड़ी में आग लग गई। इससे हास्टल में रह रही छात्राओं में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed