फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stones falling at many places in Nainital Kaladhungi Marg

नैनीताल कालाढूंगी माग में कई जगह गिर रहे पत्थर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Stones falling at many places in Nainital Kaladhungi Marg
बारिश के बाद कालाढुंगी मार्ग पर गिरे बोल्डर। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। बरसात का सीजन शुरू होने के साथ ही नैनीताल के आसपास की पहाड़ियों से पत्थर, बोल्डर और भूस्खलन का खतरा शुरू हो गया है। इसके चलते सड़कों से आवाजाही करने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को बारिश के दौरान नैनीताल-कालाढूंगी सड़क में घटगढ़ के पास कई जगह पत्थर गिरने शुरू हो गए, जिसके चलते कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते होते बचे। बीते साल कालाढूंगी रोड में ही कार के ऊपर पत्थर गिरने से पर्यटकों की मौत हुई थी। इन दिनों पर्यटक और स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि बरसात के दौरान पहाड़ी से गिरते पत्थरों को देखते हुए विभाग की ओर से आपदा संभावित क्षेत्र में जेसीबी तैनात की गई है। वहीं आपदा संभावित स्थानों पर साइन बोड लगाकर राहगीरों को सावधान करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि ज्यादा बारिश के दौरान आपदा संभावित क्षेत्रों में टीम तैनात की जा रही है जो पत्थर गिरने के दौरान वाहनों को रोकने व आगे भेजने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed