फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stoned on police if illegal construction broke

अवैध निर्माण तोड़ा तो पुलिस पर किया पथराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Stoned on police if illegal construction broke
हल्द्वानी में मुखानी स्थित नहर कवरिंग रोड पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंची विकास प्राधिकरण की टी?
हल्द्वानी। अवैध निर्माण तोड़ने गई पुलिस, प्रशासन, जिला विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष दीप्ति तिवारी की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस, प्रशासन एवं अन्य विभागों की टीम पर पथराव भी किया गया। कांग्रेस नेत्री के हंगामा करने पर पुलिस उसे बलपूर्वक उठाकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अमित बंसल ने बताया कि हीरानगर में महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष दीप्ति तिवारी ने ब्रिटिश काल की पनचक्की को तोड़कर अवैध कब्जा किया था। नहर के पास टीन लगवाकर पिलर (कालम) डालने का काम चल रहा था। शुक्रवार को जिला प्रशासन, जिला विकास प्राधिकरण और पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण रोकने का प्रयास किया। तहसीलदार पीआर आर्या ने भी तिवारी को समझाने का प्रयास किया, मगर उन्होंने किसी की नहीं सुनी। उनकी प्रशासन और पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान पथराव भी किया। साथ ही हाथ में सरिया लेकर धमकाने का प्रयास भी किया। पुलिस दीप्ति को पकड़कर कोतवाली ले गई। इसके बाद निर्माण ध्वस्त किया गया और टीन कब्जे में ली गई।
विज्ञापन

बंसल ने बताया कि जेसीबी के पहुंचने के बाद कालम भी तुड़वाए गए। अतिक्रमणकारी ने ब्रिटिश कालीन पनचक्की को तोड़ा था, उसका हर्जाना भी वसूल किया जाएगा। पनचक्की का आंकलन किया जा रहा है। दूसरी ओर कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दीप्ति के खिलाफ किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है। घटनाक्रम को देखते हुए धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत तिवारी का चालान कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरानगर नजूल पर बसा है। यहां और भी अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे हैं। प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करता है। हाउस टैक्स और बिजली का बिल मेरे नाम से आता है जबकि पानी का बिल मां के नाम से आता है। सभी का बराबर भुगतान किया जा रहा है। जिस जमीन पर प्रशासन ने कार्रवाई की है वो प्रशासन के पास दर्ज नहीं है। प्रशासन मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहा है समझ से परे है।
-दीप्ति तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed