{"_id":"5fc40f448ebc3e9bac5f0bae","slug":"stoned-at-the-residence-of-the-professor-angry-student-agitated-amidst-the-ongoing-agitation-for-admission-in-mb-college-haldwani-news-hld405646115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर के आवास पर पथराव, एमबी कॉलेज में दाखिले को लेकर चल रही तनातनी के बीच गुस्साए छात्रनेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर के आवास पर पथराव, एमबी कॉलेज में दाखिले को लेकर चल रही तनातनी के बीच गुस्साए छात्रनेता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में दाखिले को लेकर चल रही तनातनी अब हमले तक पहुंच गई है। कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. एसएन सिद्ध के आवास पर शरारती तत्वों ने शनिवार रात पथराव कर दिया। आरोप है कि कुछ छात्रनेता रविवार दोपहर भी प्रोफेसर के आवास पर पहुंच गए और प्रवेश को लेकर उनके साथ गालीगलौज की और मारने की धमकी दी। कोतवाली पुुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में दो मुकदमा दर्ज किए गए हैं। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
नवाबी रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य का आवास है। इसी आवास के दूसरे तल पर एमबीपीजी कॉलेज के ऑनलाइन प्रवेश प्रभारी डॉ. शिव नारायण सिद्ध रहते हैं। उनका आरोप है कि शनिवार की रात करीब 11 बजे वह सो रहे थे। अचानक कुछ लोगों ने पथराव करना शुरू किया। जाली के अंदर से झांका तो शरारती तत्व भाग गए। उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस पहुंची मगर पथराव करने वाले नहीं मिले। प्रोफेसर ने कार से दुर्गा सिटी सेंटर का चक्कर लगाया तो पथराव करने वाले स्कूटी और बाइक से भाग रहे थे। डॉ. सिद्ध के अनुसार रविवार दोपहर फिर कुछ छात्रनेता उनके आवास पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे।
इसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पथराव करने वालों को चिन्हित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिल सके। डॉ. सिद्ध की तहरीर पर पुुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पथराव मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 452, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है जबकि धमकी देने पर धारा 506 के तहत निहित नेगी, मुकेश कुरोला, अभिषेक गोस्वामी सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई कश्मीर सिंह का कहना है कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कई दिनों से हो रहा है आंदोलन
हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज में इन दिनों छात्रनेता ऑफलाइन प्रवेश खोले जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले कॉलेज में बखेड़ा होने पर छह छात्रनेताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
ऐसा सुनने में आया है कि पहले जुगाड़ या दबाव के चलते छात्र नेताओं के करीबियों को प्रवेश हो जाता था। अब मेरिट के आधार पर प्रवेश हो रहा है। सारी व्यवस्था कंप्यूटराइज है। इसी वजह से कुछ छात्र नेता परेशान हैं और हंगामा कर रहे हैं।
-डॉ. एसएन सिद्ध, ऑनलाइन प्रवेश प्रभारी, एमबी कॉलेज हल्द्वानी