{"_id":"6827a5e597fc053ebc0246e6","slug":"stone-wall-will-prevent-soil-erosion-in-chaafi-village-bhimtal-news-c-238-1-ntl1005-114683-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चाफी गांव में भू-कटाव रोकेगी पत्थर की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चाफी गांव में भू-कटाव रोकेगी पत्थर की दीवार
Sat, 17 May 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 17 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। भीमताल के चाफी गांव के पास कलसा नदी से आबादी और कृषि भूमि का का कटान रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य होंगे। सिंचाई विभाग ने सर्वे कर स्पेशल रिपेयर फंड (एसआर) से इसकी योजना तैयार की है। सुरक्षात्मक कार्य पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे।
चाफी गांव में कलसा नदी से खेती और घरों की ओर कटान हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डीएम वंदना से दे थी जिस पर डीएम ने सिंचाई विभाग से नदी से हो रहे भूकटाव को रोकने के निर्देश दिए थे।
बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग की टीम ने चाफी गांव में कलसा नदी के किनारे सर्वे किया। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुमित मालवाल ने बताया कि एसआर फंड से मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विभाग नदी के किनारे पत्थर की दीवार (रेंडम रबल) बनाएगा। इसके अलावा कंक्रीट की दीवार भी बनाई जाएगी जिससे गांव की ओर हो रहे कटान को रोका जा सके। बताया प्रस्ताव पास होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।