{"_id":"ac8c1126d9822437ea967a248293f256","slug":"stone-removal-subsides-then-dropped-boulder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थर हटाने उतरे, तभी बोल्डर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थर हटाने उतरे, तभी बोल्डर गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, गरमपानी
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर लौट रहे सीम गांव निवासी टैक्सी चालक और एक ग्रामीण को मौत छूकर निकल गई। वे दोनों शहीद बलवंत सिंह रोड पर काली पहाड़ी से गिरे पत्थर हटाने वाहन से उतरे थे, तभी एक विशालकाय बोल्डर आ गिरा, जिससे टैक्सी चकनाचूर हो गई। सकुशल बचे दोनों लोग बार-बार ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
हादसा सोमवार की शाम बेतालघाट ब्लाक के शहीद बलवंत सिंह मार्ग पर हुआ। सीम गांव निवासी भोला सिंह पुत्र डिगर सिंह अपने फोर्स टैक्सी वाहन (यूके04टीए-4916) से गांव लौट रहा था। टैक्सी में उसके पड़ोसी ग्रामीण भी सवार हो गया। जैसे ही यह दोनों कालीपहाड़ी के पास पहुंचे तो वहां पहाड़ी से सड़क पर पत्थर और मलबा गिरा हुआ था।
विज्ञापन
दोनों टैक्सी से उतरकर पत्थर हटाने लगे। इसी बीच पहाड़ी से फिर पत्थरों की बरसात होने लगी। यह देख दोनों सुरक्षित स्थान पर चले गए। तभी काली पहाड़ी से मलबे के साथ विशालकाय बोल्डर सड़क खड़ी भोला सिंह की टैक्सी पर आ गिरा, जिससे टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, अलबत्ता पत्थर हटाने उतरे दोनों लोग सकुशल बच गए।
विज्ञापन