फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stirred by fire outside V Mort

वी मॉर्ट के बाहर आग लगने से हड़कंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Stirred by fire outside V Mort
हल्द्वानी। कालाढूंगी चौराहे के पास वी मार्ट के शो रूम के शटर में वेल्डिंग करते समय मंगलवार की रात बाहर कूड़े में आग लग गई। शो रूम के अंदर धुआं फैल गया और उसमें असिस्टेंट मैनेजर फंस गया। कर्मचारियों ने शटर उठाकर असिस्टेंट मैनेजर को बाहर निकाला। फायर बिग्रेड ने आग को काबू में किया और पूरा कांप्लेक्स जलने से बच गया।
विज्ञापन

शो रूम के मेनगेट का शटर खराब होने के कारण असिस्टेंट मैनेजर वीरेंद्र सिंह रावत मंगलवार की रात उसमें वेल्डिंग करा रहा था। वहां गार्ड संदीप श्रीवास्तव और फ्लोर मैनेजर कौशल जोशी मौजूद थे। अचानक वेल्ंिडग करते समय चिंगारी सामने रखे कूड़े पर गिर पड़ी। कुछ ही देर में आग का गोला निकलने लगा। गार्ड भागने लगे मगर शो रूम के अंदर असिस्टेंट मैनेजर फंस गया था। लोगों ने शटर उठाकर असिस्टेंट मैनेजर को बाहर निकाला। हीरानगर चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने मिठाई के दुकानदार से अग्निशमन यंत्र लेकर आग बुझाना शुरू किया। फायर ब्रिगेड के लीडिंग फायरमैन प्रकाश सिंह मेर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने तत्काल आग को काबू में कर लिया। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ प्रमोद शाह और कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई कैलाश नेगी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

...तो कांप्लेक्स में आग लग जाती
लोगों का कहना था कि चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने यदि तत्काल सतर्कता का परिचय नहीं दिया होता तो वी मार्ट के साथ पूरे कांप्लेक्स में आग लग सकती थी। कॉप्लेक्स में कई दुकानों में फाइवर और प्लास्टिक के सामान भरे हैं। ऐसे हालात में आग को आसानी से नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed