फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Still enough water crisis

पर्याप्त पानी फिर भी संकट

Tue, 27 Oct 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Tue, 27 Oct 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन

शहर में सालभर पानी का संकट बना रहता है। किसी न किसी मोहल्ले से अक्सर पेयजल किल्लत की शिकायतें आती रहती हैं।

विज्ञापन


पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होने के बावजूद शहरवासियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जब तक पेयजल समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता, किल्लत को दूर करना मुश्किल है।


शहर में करीब 23 हजार पेयजल कनेक्शन हैं। जल संस्थान के मानकों के मुताबिक प्रति दिन प्रति व्यक्ति के लिए 125 लीटर पानी की जरूरत है। मौजूदा आबादी के हिसाब से शहर की जरूरत 28 एमएलडी है।
विज्ञापन


जबकि इसके विपरीत शहर में गौला नदी और नलकूपों से 45 एमएलडी पानी मिल रहा है। जल संस्थान सूत्रों के मुताबिक गौला नदी से ट्रीटमेंट प्लांट को रोजाना 35 एमएलडी पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 24 नलकूपों से करीब 10 एमएलडी पानी मिल रहा है। पानी की पूरी उपलब्धता के बावजूद शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों दमुवाढूंगा, पालीशीट, इंदिरानगर, रामपुर रोड, तल्ली हल्द्वानी, चौधरी कालोनी, हल्दीखाल, बिठौरिया, लालडांठ आदि इलाकों में अक्सर पेयजल किल्लत की शिकायत रहती है।


जल संस्थान सूत्रों के मुताबिक पेयजल किल्लत की मुख्य वजह दशकों पुरानी पेयजल लाइनों के छोटा पड़ने और जगह-जगह लीकेज होना है। इसके अलावा विभाग के पास पर्याप्त भंडारण क्षमता के नहीं होने की वजह से भी किल्लत बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed