{"_id":"57f952f74f1c1b0c2f26fbf4","slug":"sth-opening-in-the-mass-drug-uptake","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में जन औषधि केंद्र खोलने की कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच में जन औषधि केंद्र खोलने की कवायद तेज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Sun, 09 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। जिला रेडक्रॉस समिति की ओर से हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को सस्ती दरों पर जेनरिक औषधियां उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। समिति का प्रयास है कि जन औषधि केंद्र इसी माह के अंतिम सप्ताह तक स्थापित करा दिया जाए।
विज्ञापन
समिति के सचिव आरएन प्रजापति ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, जिला चिकित्सालय नैनीताल, बेस अस्पताल हल्द्वानी और संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
18 अक्तूबर को चारों केंद्रों के लिए फार्मेसिस्टों का चयन कर उन्हें नियुक्तियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में रेडक्रॉस के माध्यम से जन औषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिन्हें शीघ्र ही संचालित करा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन