फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   STH: Now 600-bed Corona Hospital will be built

एसटीएच: अब 600 बेड का कोरोना हास्पिटल बनेगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
STH: Now 600-bed Corona Hospital will be built
हल्द्वानी। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की क्षमता बढ़ाने की तैयारी है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार तीन सौ और बेड बढ़ाने की योजना है। इस क्षमता के बढ़ने से एसटीएच में ही कोरोना के 600 मरीजों का इलाज हो सकेगा। कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए तैयार किया गया है। मौजूदा समय में अस्पताल में 300 बेड तैयार हैं। साथ ही गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर को भी तैयार रखा गया है। यहां पर कुमाऊं से आने वाले मरीजों का इलाज करने की बात पूर्व में अस्पताल प्रबंधन कर चुका है। मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ सीपी भैसोडा के अनुसार अभी अस्पताल में चल रहे स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, एसएनसीयू को महिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा, जिससे 300 बेड की क्षमता विकसित हो जाएगी। 12 मरीजों का चल रहा इलाज हल्द्वानी। वर्तमान में सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना के 12 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 8 मरीज नैनीताल जिले के हैं, जबकि 4 मरीज ऊधमसिंह नगर जिले के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed