{"_id":"605908818ebc3e8d2a1150bd","slug":"sth-and-base-opd-patients-started-increasing-haldwani-news-hld4191978114","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच और बेस की ओपीडी में बढ़ने लगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच और बेस की ओपीडी में बढ़ने लगे मरीज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी और सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल की ओपीडी में अब कोविड के अलावा दूसरी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। एसटीएच में विश्व बैंक की ओर से दी गई नई सीटी स्कैन मशीन भी शुरू हो गई है।
बता दें कि कोविड अस्पताल होने के कारण एसटीएच में दूसरे रोगों से ग्रस्त मरीज नहीं आ रहे थे। अक्टूबर-नवंबर में सामान्य मरीजों के लिए अस्पताल को खोल दिया गया था। एसटीएच में अब मरीजों की संख्या ओपीडी में लगातर बढ़ती जा रही है। सोमवार को एसटीएच की ओपीडी में 1230 मरीज आए और 450 मरीज भर्ती हैं। जबकि बेस अस्पताल की ओपीडी में 813 मरीज ओपीडी में आए। बेस अस्पताल में 37 मरीज भर्ती हैं।
जिले में कोविड के आठ नए केस
हल्द्वानी। जिले में सोमवार को कोविड पॉजिटिव आठ नए केस आए हैं। जबकि 895 की रिपोर्ट का इंतजार है। दूसरी ओर एसटीएच में कोविड पॉजिटिव 12 मरीज भर्ती हैं और दो की हालत गंभीर है। आइसोलेशन में छह मरीजों को रखा गया है। सोमवार को जिले के 42 केंद्रों पर 2796 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।