फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State President welcomes in Ramnagar

रामनगर में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

Sat, 09 Jan 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। Updated Sat, 09 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
State President welcomes in Ramnagar

मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र से मिले करोड़ रुपये का हिसाब जनता को दें। उन्होंने सरकार से नारी निकेतन और अन्य घटनाओं की सीबीआई जांच कराने को भी कहा।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने रामनगर में राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कोसी बैराज पर आतिशबाजी और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ढोल नगाड़ों और वाहनों के काफिले के साथ भवानीगंज होते हुए लखनपुर चुंगी पहुंचे। सभा में उन्होंने कहा कि मिशन 2017 के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों और केंद्र की कल्याणकारी नीतियों को जनता के बीच ले जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सीएम ने यदि कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है तो मामले की सीबीआई जांच कराने से क्यों पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति होनी चाहिए। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार नारी निकेतन, खनन व सीडी प्रकरण की सीबीआई जांच कराकर जनता को अपना ईमानदारी का परिचय दे।

जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह बिष्ट, नगरध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, महामंत्री मनोज रावत, हरीश पंत, पूरन नैनवाल, बसंती आर्या, देवीदत्त दानी, अरविंद्र गुसाईं, राकेश नैनवाल, विरेंद्र मनराल, राहुल भारद्वाज, ममता गोस्वामी, रेवती सुंदरियाल, शमीम दुर्रानी, भावना भट्ट, मौ. आदिल, मनीष अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, राजीव माहेश्वरी, विमला रावत, नीमा नैनवाल, जानकी पंत, नीतू भारती, दीपा भारती, माया रावत, भूपेंद्र खाती, चंदन बिष्ट ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed