फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State Level Taekwondo dominate in Bageshwar

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो में बागेश्वर का दबदबा

Mon, 29 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Mon, 29 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
State Level Taekwondo dominate in Bageshwar

नैनीताल डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित 20वीं उत्तराखंड स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रविवार को लगभग डेढ़ दर्जन मुकाबले हुए। इसमें बागेश्वर का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


रिंक हाल में हुई प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 29 किलो भार वर्ग में चंपावत की नीलम ने स्वर्ण जीता। 29 से33 किलो भार वर्ग में चंपावत की समीक्षा, 33 से 37 में बागेश्वर की पल्लवी उप्रेती, 37 से 41 में हरिद्वार की पूजा राघव, 41 से 44 में बागेश्वर की श्रद्धा जोशी, 44 से 47 में बागेश्वर की मीनाक्षी आर्या, 47 से 51 में बागेश्वर की प्रियंका रानी, 51 से 55 में बागेश्वर की हरशिका कक्कड़, 55 से 59 में देहरादून की खुशी तथा 59 किलो भार वर्ग में नैनीताल की दिशा बिष्ट ने स्वर्ण जीता।
विज्ञापन


बालक वर्ग में 37 से 41 किलोग्राम भार वर्ग में अल्मोड़ा के नीरज ने स्वर्ण जीता। 45 किग्रा में पिथोरागढ़ के कमल मेहरा, 49 में बागेश्वर के भूपेंद्र रावत, 53 में बागेश्वर के कुलदीप कोरंगा, 57 में बागेश्वर के  जगदीश खत्री, 61 में बागेश्वर के आयुष टम्टा, 65 में पिथौरागढ़ के विनय कुमार, 33 में अल्मोड़ा के कान्हा मैनाली, 37 में अल्मोड़ा के ही स्वपनिल शाह ने स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक नरेश कुमार तलरेजा, कमलेश तिवारी, संदीप थापा, विजय बहादुर, ललित आर्या आदि थे। मुख्य अतिथि कांग्रेस नगर अध्यक्ष मारुति साह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। आयोजक नैनीताल ताइक्वांडो संघ के ललित के मुताबिक स्वर्ण पदक विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed