फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Starting in Sanvlde indefinite dharnas

सांवल्दे में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू

Mon, 30 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर। Updated Mon, 30 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Starting in Sanvlde indefinite dharnas

ईको सेंसिटिव जोन संघर्ष समिति के बैनर तले सांवल्दे के सात ग्रामीणों को जेल भेजने के खिलाफ ग्रामीणों ने वन चौकी में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जेल में बंद लोगों की जल्द रिहाई न होने पर आरपार की लड़ाई की धमकी दी है।

विज्ञापन


समिति संयोजक ललित उप्रेती ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि क्षेत्र की जनता कार्बेट प्रशासन के खिलाफ निर्णायक संघर्ष शुरू करे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जंगल ग्रामीणों ने ही बचाए हैं तथा जंगलों पर ग्रामीणों के परंपरागत अधिकारों को किसी भी शर्त पर खत्म नहीं किया जा सकता। शांति देवी ने कहा कि महादेव का मंदिर हमारे पूर्वजों का मंदिर है, कार्बेट प्रशासन सात ग्रामीणों को जेल में डालकर ग्रामीणों में भय पैदा करना चाहता है। उन्होंने कहा कि भंडारे में हजारों लोग मौजूद थे, लेकिन सात ग्रामीणों को जेल डालना कहां का न्याय है।
विज्ञापन


इस दौरान तारादत्त बेलवाल, दामोदर भट्ट, दीवान सिंह, मोहन सिंह, मनमोहन सिंह बिष्ट, नरेंद्र आर्या, विनोद बेलवाल, हरीश पंत, भारत बेलवाल, तुलसी जोशी, ललिता रावत, दुर्गादेवी, बसंती देवी, मनमोहन अग्रवाल, मुनीष कुमार, केसर राणा, सुबोध चमोली, विजय सिंह बिष्ट, हरपाल सिंह खत्री, भगवती पांडे, ललित कडाकोटी, गीता, दीपा, प्रताप, वेद प्रकाश आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed