{"_id":"6907c633d16e437ba209bed1","slug":"started-smuggling-to-pay-the-installment-of-the-canter-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-713-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कैंटर की किस्त चुकाने के लिए करने लगा तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कैंटर की किस्त चुकाने के लिए करने लगा तस्करी
Mon, 03 Nov 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कैंटर की किस्त नहीं भर पा रहा वाहन स्वामी गांजे की तस्करी में उतर गया। रामनगर के मालधन में चेकिंग के दौरान पुलिस ने कैंटर स्वामी को 44 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है। वहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार को पीरूमदारा पुलिस क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने मालधन रोड से काशीपुर की ओर जा रहे कैंटर (यूके04सीए 8489) को रोका। चेकिंग करने पर उसमें 44 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद वाहन चला रहे छोटी हल्द्वानी निवासी किशन चंद्र जोशी को गिरफ्तार लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैंटर का मालिक है और वाहन की किस्त भरने के लिए पौड़ी गढ़वाल से गांजा लेकर मुरादाबाद बेचने जा रहा था। संवाद