फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   St. Joseph's won the trophy

Nainital News: सेंट जोसेफ ने शेरवुड विद्यालय को 2-0 से हराकर ट्राफी जीती

Sun, 06 Aug 2023 09:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 06 Aug 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
St. Joseph's won the trophy
सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगता में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्य - फोटो : सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगता में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्य अति​थि।
नैनीताल। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के रविवार को रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें फाइनल मुकाबले में सेंट जोसेफ ने शेरवुड विद्यालय को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में 37 वर्ष बाद दो प्रतिष्ठित टीमें फाइनल में आमने-सामने थीं। इससे पूर्व 1986 में दोनों के बीच मुकाबला हुआ था।
विज्ञापन



सेंट जोसेफ काॅलेज के खेल मैदान में शेरवुड विद्यालय व सेंट जोसेफ की टीम आमने-सामने थीं। शुरूआत से ही रोमांचक रहे मुकाबले में मध्यांतर से पूर्व दोनों टीम की ओर से बेहतर मूव बनाए लेकिन क्षेत्ररक्षक पंक्ति के बेहतर खेल के चलते गोल नहीं हुआ। मध्यांतर के बाद 40 वें मिनट में सेंट जोसेफ की ओर से भविष्य नेगी ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 52 मिनट पर सिद्धांत नेगी ने गोल कर बढ़त को दो-शून्य कर दिया। शेरवुड की टीम अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी। रेफरी बृजेश बिष्ट रहे।
विज्ञापन



इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेरवुड के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सेंट जोसेफ के प्रधानाचार्य ने सीआईएससीई की ओर से इस वर्ष क्षेत्रीय फुटबाल के लिए उन्हें मेजबानी देने के लिए आभार जताया तथा अतिथि व खिलाड़ियों का स्वागत किया। खेल समाप्ति के बाद प्रधानाचार्य अमनदीप ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान सेंट जोसेफ की उप प्रधानाचार्य जेबा रजा, कोच अमित ढैला, राकेश भट्ट, वीरेंद्र मनराल समेत शेरवुड के कोच एस मेहरा समेत 150 से अधिक विद्यार्थी मौजूद रहे। मेजबान टीम के विद्यार्थी भी पूरे मैच में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टीमों ने किया प्रतिभाग
प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ व शेरवुड के अलावा, सेंट एंड्रूज भवाली, सीपी विद्या निकेतन बरेली, माॅडर्न पब्लिक स्कूल बरेली की टीमों ने प्रतिभाग किया। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के बरेली जोन के तहत आने वाले सीआईएससीई पाठ्यक्रम से संचालित विद्यालयों के बीच होती है।

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed