फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   St. Joseph's College of Nainital is included in the top three schools of the country

Nainital News: नैनीताल का सेंट जोसेफ्स कालेज देश के शीर्ष तीन स्कूलों में शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
St. Joseph's College of Nainital is included in the top three schools of the country
एजूकेशन टुडे डॉट को संस्था की ओर से बंगलुरू में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्राप्त करते प्रधाना? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नैनीताल के प्रसिद्ध सेंट जोसेफ कॉलेज को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ और भारत के दूसरे नंबर का विद्यालय घोषित किया गया है। बंगलुरुमें आयोजित समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो को इस उपलब्धि के लिए पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक एजूकेशन टुडे डॉट का संस्था की ओर से वर्ष 2022 के लिए सर्वे किया गया था। इसमें विद्यालय के पठन-पाठन, पुस्तकालय, क्रीड़ा गतिविधि, परीक्षा परिणाम, छात्रावास सुविधा समेत विभिन्न बिंदुओं पर सर्वे किया गया। संस्था से सर्वे के आधार पर परिणाम घोषित किए हैं। इसमें सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल को भारत में नंबर दो और उत्तराखंड में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया गया है। विद्यालय को देश में लड़कों के टॉप थ्री डे-कम-बोर्डिंग स्कूल की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। इसके लिए संस्था की ओर से प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो को बंगलुरु बुलाया गया जहां समारोह में उन्हें पुरस्कृत किया गया। सेंट जोसेफ को पुरस्कार मिलने पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की है। अन्य विद्यालयों की ओर से भी विद्यालय को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed