फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SSP Prahlad Narayan Meena got angry over drugs in the meeting with police officers in nainital

बैठक में भड़के पुलिस कप्तान: कहा- आप लोगों की आत्मा मर चुकी है, लेकिन मेरी नहीं...तुम तमाशा देख रहे हो

Tue, 31 Dec 2024 10:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 31 Dec 2024 10:26 AM IST
सार

पिछले दिनों जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की गई बैठक में समाज में बढ़ते नशे को लेकर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा काफी खफा हुए और जमकर भड़के। कप्तान ने कहा कि नशे के मामले में लगाम लगाई जाए।

विज्ञापन
SSP Prahlad Narayan Meena got angry over drugs in the meeting with police officers in nainital
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप लोगों की आत्मा मर चुकी है, लेकिन मेरी नहीं, कम से कम नशे के मामले में तो बिल्कुल भी नहीं... नशे के सौदागर दूसरों का घर खराब कर रहे हैं। वह किसी परिवार की नस्ल खराब कर पैसा कमा रहे हैं, और तुम सब लोग तमाशा देख रहे हो।

विज्ञापन


पिछले दिनों जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की गई बैठक में समाज में बढ़ते नशे को लेकर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा काफी खफा हुए और जमकर भड़के। कप्तान ने कहा कि नशे के मामले में लगाम लगाई जाए। हमारे समाज का युवा सोच रहा है कि बड़े होकर हम अपना, परिवार समेत देश का नाम रोशन करेंगे, लेकिन नशे के सौदागर इन्हीं युवाओं को टारगेट कर नशा परोसकर कारोबार कर रहे हैं। नशे की गिरफ्त में आ चुके बच्चों के परिजन परेशान है।
विज्ञापन


कप्तान ने कहा कि मैं चाहता हूं कि जिले की पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले। पीड़ित परिवार को बताएं कि हम उनके साथ हैं। कप्तान ने पुलिस अधिकारियों का आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ तत्परता से जुड़ जाएं और साबित करें कि हम नशे को जड़ समेत नष्ट करने में सक्षम हैं। नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई में यदि कोई दिक्कत है तो अधिकारी उनसे सीधे संपर्क करें। एसएसपी ने मातहतों से आह्वान किया कि अभी से इस अभियान में जुट जाएं और सकारात्मक परिणाम के साथ नजीर पेश करें। एसएसपी की ओर से दिए गए निर्देश जिला पुलिस के फेसबुक पेज पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीणा बोले- ऑनलाइन होटल बुक करने वाले बरतें सावधानी
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सैलानियों और यात्रियों से अपील की है कि ऑनलाइन होटल बुक करते समय सावधानी बरतें। अग्रिम आरक्षण से पहले होटल की अच्छे से जांच-पड़ताल करें। पेमेंट के लिए सेफ गेटवे का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय वेवसाइट के जरिये ही बुकिंग करें और ऑनलाइन रिव्यूज जरूर पढ़ें। उन्होंने कहा कि यदि ठगी हो तो 1930 या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज जरूर कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed