फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SSP landed on the road

सड़क पर उतरीं एसएसपी

Tue, 10 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 10 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन

शहर में जाम का जायजा लेने के लिए एसएसपी सोमवार शाम सड़क पर उतरीं। उन्होंने बाजार का निरीक्षण करने के बाद अधीनस्थों से जाम हटाने के लिए सड़क पर डटे रहने की हिदायत दी। एसएसपी के साथ एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान और सीओ भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


धनतेरस के दिन एसएसपी स्वीटी अग्रवाल नैनीताल से हल्द्वानी आई तो अधीनस्थ भी जाम हटाने के लिए सक्रिय हो गए। रोड से ठेले हटा दिए गए। रविवार को सुस्त पड़ी सीपीयू भी सक्रिय दिखायी दी। शाम को एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कालाढूंगी चौराहा, सिंधी चौराहा, मंगलपड़ाव के अलावा पटेल चौक, साहूकारा लाइन, सदर बाजार, बर्तन बाजार का जायजा लिया।

विज्ञापन


एसएसपी ने कोतवाल को बताया कि मुख्य मार्ग पर किसी प्रकार का जाम नहीं लगना चाहिए। एसएसपी ने रामलीला मैदान स्थित पटाखा बाजार का भी निरीक्षण किया। इस बीच उन्होंने पानी की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके पहले एसएसपी काठगोदाम थाने का निरीक्षण करने लिए गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के हवालात और मालखाना का मुआयना करने के बाद एसएसपी ने परिसर में खड़े वाहनों को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन कमरों के बारे में जानकारी हासिल की। पता चला कि कमरे निर्धारित अवधि के बाद भी निर्मित नहीं हो सके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed