{"_id":"ab2f0ff7b91b7d9357ce8b5b0653c853","slug":"srkint-bench-of-the-allahabad-bench-in-central-tribunal-hearing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल ट्रिब्युनल बैंच इलाहाबाद की सर्किट बैंच में हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल ट्रिब्युनल बैंच इलाहाबाद की सर्किट बैंच में हुई सुनवाई
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
प्रत्येक माह के तय कार्यक्रम के तहत इन दिनों नगर के राज्य अतिथि गृह सभागार में सेंट्रल ट्रिब्युनल बैंच इलाहाबाद की सर्किंट बैंच नैनीताल में तीन दिनी कार्यक्रम के तहत सर्विस मामलों की सुनवाई की जा रही है। इस माह लगभग 50 मामलों में सुनवाई की जानी है। हर दिन 15 मामलों में सुनवाई की जा रही है।
विज्ञापन
न्यायिक सदस्य जासमीन अहमद व प्रशासनिक सदस्य ओपी मलिक के समक्ष विभिन्न मामलों की सुनवाई हुई। इसमें पदोन्नति, वेतन विसंगति समेत अन्य सर्विस विषयों से जुड़े मामले शामिल थे।
विज्ञापन
आईवीआरआई मुक्तेश्वर में वरिष्ठ साइंटिस्ट डा. एके शर्मा के मामले में वादी के वकील की अनुपस्थिति और प्रॉक्सी अधिवक्ता के माध्यम से सुनवाई के लिए अगली तिथि दिए जाने के अनुरोध का इंडियन काउंसिल फार एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) के वकील नरेंद्र प्रताप सिंह ने विरोध किया।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रिब्युनल ने मामले में 26 अक्तूबर की तिथि तय की। उन्होंने कहा कि यदि उक्त तिथि में भी वादी के वकील नहीं पहुंचे तो एकतरफा सुनवाई कर फैसला किया जाएगा।
आईएएस राकेश बहादुर एक चार्जशीट के विरोध में ट्रिब्युनल में वाद दायर किया है। इस मामले में 26 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है।
आईपीएस एसए कृष्णाराम की पदोन्नति के संबंध में चल रहे वाद में भी ट्रिब्युनल ने सुनवाई की। इसमें 27 अक्तूबर की तिथि तय की गई।