{"_id":"580a67554f1c1b1030704e75","slug":"sports-will-be-put-away-from-stress","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद से दूर होंगे तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद से दूर होंगे तनाव
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलकूद तनाव एवं परेशानियों से मुक्त कर देता है। खेलकूद के माध्यम से बच्चे नई-नई बातें सीखते हैं। खेल से साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
एफटीआई मैदान में शुक्रवार को श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल ने पांचवीं राज्य स्तरीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। दुर्गापाल ने मार्चपास्ट की सलामी ली। कहा कि खेल से धैर्य, सहिष्णुता, ईमानदारी, निष्ठा जैसे गुणों का विकास होता है। खेलों में मिली हार-जीत से नए अनुभव प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
जीत बच्चों में उत्साह और प्रेरणा भर देती है। खेलों के माध्यम से ही बच्चे प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। पिछले वर्ष के चैंपियन नवीन ने प्रतियोगिता की मशाल को लेकर पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया। दुर्गापाल ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में जीजीआईसी दौलिया की छात्राओं ने कुमाऊंनी लोकनृत्य पेश किया। ऊधमसिंह नगर की छात्राओं ने भी विशेष प्रस्तुति दी। छह सौ मीटर दौड़ (बालक वर्ग) सब जूनियर में ऊधमसिंह नगर के गुरुदेव सिंह प्रथम, अल्मोड़ा के विजय आगरी द्वितीय एवं उत्तरकाशी के विजय बहादुर तृतीय रहे।
छह सौ मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में हरिद्वार की प्राची प्रथम, चंपावत की किरन टम्टा द्वितीय, चंपावत की बबीता भट्ट तृतीय रहीं। सुलेख अंग्रेजी में चंपावत की नेहा प्रथम, ऊधमसिंह नगर की पलक द्वितीय एवं ऊधमसिंह नगर की योगिता तृतीय रहीं।
सुलेख हिंदी में चमोली की रीतू सती प्रथम, चंपावत की रिया द्वितीय एवं देहरादून की तान्या मौर्या तृतीय रहीं। परेड मार्च में नैनीताल प्रथम, पौड़ी द्वितीय और उत्तरकाशी तृतीय रहा।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, संध्या डालाकोटी, दया बमेठा, अपर निदेशक माध्यमिक सुषमा सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप, मुख्य शिक्षा अधिकारी रघुनाथ लाल आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, बीना पाठक, चंपा भौर्याल, आकाश श्रीवास्तव आदि थे।