फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sports lover Gadgad, Lakshya dedicates Arjuna Award to grandfather

खेल प्रेमी गदगद, लक्ष्य ने दादा को समर्पित किया अर्जुन अवार्ड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sports lover Gadgad, Lakshya dedicates Arjuna Award to grandfather
हल्द्वानी। अल्मोड़ा निवासी उत्तराखंड के होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किए जाने पर लक्ष्य के परिजनों के साथ ही खेल प्रेमी भी उत्साहित हैं। लक्ष्य के पिता भारतीय सीनियर बैडमिंटन टीम के कोच डीके सेन ने अमर उजाला को फोन पर बताया कि अर्जुन अवार्ड लक्ष्य ने अपने दादा बैडमिंटन खिलाड़ी रहे सीएल सेन को समर्पित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह बेहद खुशी का पल है। 14 नवंबर 2013 को ही उसके दादा का निधन हुआ था और उसी दिन अवार्ड की घोषणा में लक्ष्य का नाम आया। लक्ष्य ने न केवल उत्तराखंड बल्कि देश का भी मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य इन दिनों गुवाहाटी में चल रहे एक टूर्नामेंट में व्यस्त है। 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के हाथों लक्ष्य को यह पुरस्कार मिलेगा जिसमें वह परिवार समेत शिरकत करेंगे। इधर, खेल प्रेमियों ने लक्ष्य की उपलब्धि पर हर्ष जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed