फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Special train will be "special" fares

स्पेशल ट्रेन का होगा ‘स्पेशल’ किराया

Sun, 03 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 03 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने काठगोदाम और नई दिल्ली के लिए समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इससे पर्यटन सीजन में नैनीताल, रानीखेत समेत कुमाऊं में घूमने आने वाले यात्रियों को फायदा होगा। पर इस स्पेशल ट्रेन का किराया भी स्पेशल होगा। यात्रियों को शताब्दी से भी ज्यादा किराया इस ट्रेन में सीट बुक कराने के लिए देना होगा। ट्रेन का सात अप्रैल से संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


गर्मियों में बड़ी संख्या में सैलानी, यात्री कुमाऊं के विभिन्न पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए आते हैं। इसमें सबसे ज्यादा दबाव दिल्ली और पश्चिम बंगाल से होता है। इसके मद्देनजर रेलवे ने पहले ही रामनगर-लालकुआं-हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान कर दिया है। अब नई दिल्ली के लिए भी एक और ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन साप्ताहिक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। गुरुवार को शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन नहीं होता है, ऐसे में इस ट्रेन के चलने से पूरे सप्ताह दिल्ली को तीन ट्रेनों का विकल्प मिल जाएगा। पर इस स्पेशल ट्रेन में यात्रा के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन


 शताब्दी स्पेशल ट्रेन के एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया क्रमश: 700 और 1320 है, जबकि स्पेशल ट्रेन का इन्हीं दोनों क्लास किराया 835 और 1635 रखा गया है। यह ट्रेन सात अप्रैल से शुरू होगी। इसमें भोजन और नाश्ते की व्यवस्था भी होगी। काठगोदाम स्टेशन प्रबंधक डीसी जोशी कहते हैं कि काठगोदाम-नई दिल्ली का नंबर 04421 और नई दिल्ली-काठगोदाम का 04422 होगा।  काठगोदाम से ट्रेन चलने का समय दुपहर 3:35  होगा, तो नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 6 बजे चलकर काठगोदाम 11:40 पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed