{"_id":"5ec049c98ebc3e90343d655b","slug":"special-train-to-reach-lalkuan-today-with-1400-migrants-from-ahmedabad-haldwani-news-hld3831973176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद से 1400 प्रवासियों को लेकर आज लालकुआं पहुंचेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद से 1400 प्रवासियों को लेकर आज लालकुआं पहुंचेगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन
हल्द्वानी/लालकुआं। लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को अहमदाबाद से लेकर विशेष ट्रेन रविवार की शाम लालकुआं जंक्शन पहुंचेंगी।
डीएम सविन बंसल ने शनिवार रात कैंप कार्यालय में अधिकारियों के बैठक में बताया कि ट्रेन में कुमाऊं के अलावा देहरादून, चमोली और पौड़ी के भी यात्री आ रहे हैं। जिनकी कुल संख्या 1400 है। लालकुआं से यात्रियों को 60 बसों से विभिन्न जनपदों में भेजा जाएगा। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि सोशल डिस्टेसिंग व अन्य व्यवस्थाओं के लिए लालकुआं स्टेशन पर व्यापक संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है।
यात्रियों को भेजने की यह होगी व्यवस्था
-चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर के यात्रियों को लालकुआं से सीधे राधा स्वामी सत्संग घर रुद्रपुर को भेज दिया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जिला प्रशासन ऊधमसिंह नगर इन्हें घर भेजेगा।
- नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर जिलों के यात्रियों को उनके गंतव्यों तक जिला प्रशासन नैनीताल की ओर से भेजा जायेगा।
-देहरादून, चमोली और पौड़ी के यात्रियों को रात में हल्द्वानी में रोका जाएगा। सोमवार की सुबह विशेष बस से हरिद्वार भेजा जाएगा।
किस जनपद के कितने आ रहे यात्री
अल्मोड़ा के 128, नैनीताल के 24, बागेश्वर के 226, ऊधमसिंह नगर के 44, पिथौरागढ़ के 774, चंपावत के 194, चमोली के 01, देहरादून के दो और पौड़ी गढ़वाल जनपद के सात यात्री शामिल हैं।
विज्ञापन
समय में किया बदलाव
लालकुआं/हल्द्वानी। उत्तराखंड के प्रवासियों को अहमदाबाद से लेकर आने वाली ट्रेन के समय में बदलाव किया गया है। अब ट्रेन शनिवार रात 11 बजे अहमदाबाद से चलेगी और रविवार दोपहर चार बजे तक लालकुआं पहुंच सकती है। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से 10 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जिसके चलते इस ट्रेन के समय में बदलाव किया गया।
अधिकारियों को बांटी जिम्मेदारी
लालकुआं (नैनीताल)। अधिकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में बैठक कर विभिन्न जनपदों को जाने वाले यात्रियों को बसों से भेजने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में एडीएम कैलाश सिंह टोलिया, सीडीओ विनीत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, आरटीओ राजीव मेहरा, एआरटीओ सरदार गुरुदेव सिंह, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक यशपाल सिंह, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता रणजीत सिंह रावत, अधिशासी अभियंता हिम्मत सिंह रावत, एसडीएम विवेक रॉय, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौडियाल, ईओ राजू नबियाल आदि मौजूद रहे।