{"_id":"620aa1fe3b8dc251f0578eab","slug":"spacial-poling-booth-in-haldwani-haldwani-news-hld453744088","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों के कुछ बदला दिखा अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों के कुछ बदला दिखा अंदाज
विज्ञापन
नैनीताल में सीआरएसटी स्कूल में सखी बूथ पर दिव्यांग महिला को व्हीलचियर में मतदान के लिए ले जाते हु
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इस बार के चुनावों में मतदान केंद्रों का कुछ बदला अंदाज दिखा। मतदान केंद्र पर सखी मतदान केंद्र से लेकर प्रतीक्षालय तक बनाए गए थे। लोकतंत्र के उत्सव को लेकर लोगों में खुशी का माहौल था, वहीं मतदान केंद्र में गुब्बारे आदि लगाकर सजाया भी गया था। इसको लोगों ने खास पसंद किया है।
निर्वाचन आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास किया था। पहली बार सखी मतदान केंद्र बनाया गया, जिसमें सभी कर्मचारी महिलाएं थीं। इस केंद्र को पिंक कलर से लुक दिया गया था, जो दूर से दिखाई दे रहा था। आदर्श केंद्र में रेड कारपेट बिछाया गया था और केंद्र को सजाया भी गया था। मतदान केंद्र में प्रतीक्षालय भी बनाया गया था, इसके साथ ही हेल्प डेस्क भी थी। मतदान केंद्रों पर प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट से लेकर बीएलओ के नाम आदि का जिक्र था।
खालसा नेशनल बालिका इंटर कालेज में सेल्फी प्वाइंट बना था, जिसका भी काफी क्रेज था। मतदान करने के बाद आए मीनाक्षी जोशी और विजय जोशी ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाई। उन्होंने व्यवस्था काफी पसंद किया। विजय जोशी ने कहा कि फोटो को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे। रामपुर रोड की रहने वाली इति ने कहा कि इस बार व्यवस्था काफी अच्छी थी। इसी तरह मतदान करने के लिए आए लोगों ने भी काफी पसंद किया।
विज्ञापन
कहीं पर दिक्कत भी दिखाई दी
हल्द्वानी। इन व्यवस्थाओं के बीच कुछ समस्या भी देखने को मिली। मतदान केंद्र पर दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था अधिकांश जगह पर की गई थी, लेकिन एचएन इंटर कालेज में इसके न होने से दिक्कत का सामना दिव्यांगों को करना पड़ा। रैंप की बात की गई थी, कई जगह वह भी दिखाई नहीं दिया, जहां भी था वहां पर औपचारिकता जैसा ही था।