फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   South Indian cuisine is served in Gunji

गुंजी में परोसा जाएगा दक्षिण भारतीय व्यंजन

Fri, 05 Jun 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनीताल Updated Fri, 05 Jun 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
 कुमाऊं मंडल विकास निगम ने इस बार कैलास यात्रियों के खान-पान में वह सभी व्यंजन शामिल किए हैं, जो स्थानीय स्तर पर उत्पादित होते हैं। इसके अलावा चीन की सीमा के समीप गुंजी में पहुंचने पर कैलास मानसरोवर यात्रियों को दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में शरीर के तापमान के साथ ही पाचन क्षमता को दुरुस्त बनाए रखने वाले व्यंजन उन्हें खिलाए जाएंगे। रं समाज के व्यंजनों का स्वाद भी कैलास यात्रियों को चखाया जाएगा।
विज्ञापन



केएमवीएन के मंडलीय प्रबंधक (पर्यटन) डीके शर्मा ने बताया कि गुंजी में पर्यटक दो दिन ठहरते हैं। इस बार गुंजी में कैलास यात्री दक्षिण भारतीय व्यंजन इडली, डोसा, सांभर और पोहा का स्वाद ले सकेंगे। उन्हें जगह-जगह कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे। खासकर डीडीहाट में झंगूरे की खीर खिलाएंगे तो कुटी में उन्हें रं समाज में ‘ज्या’ (मरज्या) नाम से प्रसिद्ध विशेष प्रकार की चाय पिलाई जाएगी। यह चाय ठंडे इलाकों में शरीर का तापमान बनाए रखने में काफी मददगार होती है। उन्होंने बताया कि केएमवीएन के सभी कुकों (रसोईये) को दक्षिण भारतीय व्यंजन और रं समाज में बनाए जाने वाले व्यंजनों का प्रशिक्षण दिया गया है। केएमवीएन के सभी कुक इस तरह की रसोई बनाने में कुशल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed