फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sour. feeling. over. invitation. sugar mill. crushing.

Nainital News: चीनी मिल के पेराई सत्र से पहले ही न्योते को लेकर खटास

Wed, 06 Dec 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 06 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sour. feeling. over. invitation. sugar mill. crushing.
विधायक तिलक राज बेहड़

विज्ञापन

किच्छा (ऊधमसिंह नगर)। चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही निमंत्रण पत्र को लेकर विवाद हो गया है। मिल प्रबंधन की ओर से छापे गए निमंत्रण पत्र में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को विशिष्ट अतिथि बनाए जाने पर विधायक तिलक राज बेहड़ भड़क गए। उन्होंने उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल न होने का एलान कर दिया है। यह भी कहा कि वह बुधवार को मिल गेट पर धरना देंगे।

बुधवार को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ होना है। इसके लिए मिल प्रबंधन की ओर से निमंत्रण पत्र छपवाए गए जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का नाम छापा गया है। कार्यक्रम विधायक तिलक राज बेहड़ की अध्यक्षता में होने की बात लिखी गई है। विशिष्ट अतिथि के रूप में गन्ना विकास सचिव विजय कुमार यादव, डीएम उदयराज सिंह, सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की उपस्थिति दिखाई गई है।
विज्ञापन


इधर देर शाम एक और निमंत्रण पत्र बांटा गया। उसमें पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को भी विशिष्ट अतिथि के रूप में दिखाया गया है। इस पर विधायक नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि प्रोटोकाल के तहत केवल विधायक का नाम आना चाहिए कहा। वह दस साल तक विधायक नहीं रहे। न ही उन्होंने ऐसी कोई इच्छा रखी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की नीतियों के खिलाफ वह उद्घाटन सत्र में चीनी मिल गेट पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक जी का पूरा सम्मान है: अधिशासी निदेशक

किच्छा। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि दूसरा निमंत्रण पत्र भी मिल की ओर से छपवाया गया है। इसके लिए दबाव था। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक का पूरा सम्मान है। किन्ही परिस्थितियों में नाम छापा गया है। उन्होंने मिल के पेराई सत्र में सभी से भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed