फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sooraj Deva floated on Kelva's feet

केलवा के पात पर ऊगे ले सूरज देव झांकि झूंकि...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sooraj Deva floated on Kelva's feet
हल्द्वानी रामपुर स्थित छठ पूजा स्थल पर नहर में खड़े होकर पूजन करती महिला। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। छठ पर्व के तीसरे दिन शुक्रवार को निर्जला व्रती महिलाओं और पुरुषों ने घर पर सूर्य देव की उपासना की। दोपहर बाद बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं छठ पूजा स्थल पर पहुंची और छठी माता की वेदी पर दीप जलाकर पूजा की। शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। शनिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ पर्व का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित छठ स्थल पर दोपहर से महिलाओं का आना शुरू हो गया था। संतान प्राप्ति, पति और बच्चों की दीर्घायु के लिए किए जाने वाले इस पर्व में घर से चढ़ावा लेकर पहुंची महिलाओं ने सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए छठ वेदी में पूजा की और छठी माता से परिवार, संतान की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर व्रती महिलाओं ने छठ माता को याद करते हुए भजन भी प्रस्तुत किए। शाम को छठ स्थल पर नहर किनारे दीपक भी जलाए।
विज्ञापन

घर से जलता दिया लेकर पहुंची महिलाएं
हल्द्वानी। जिन परिवारों की मनौती पूरी हुई उन घरों की महिलाएं घर से लाल और पीले कपड़े में जलता हुआ दिया और पूजा सामग्री लेकर छठ स्थल पर पहुंची। छठी माता की पूजा के बाद उन्होंने भी डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। बाद में जलता हुआ दिया लेकर वापस अपने घर पहुंची। घर में गन्ने से छठी माता की मूर्ति बनाई और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठ स्थल पर ये रहे मौजूद
हल्द्वानी। छठ स्थल पर समिति अध्यक्ष कृष्णा साह, उपाध्यक्ष शंकर भगत, महामंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेश भगत, वीरू पंडित, जय प्रकाश, ओम प्रकाश के अलावा अनिता देवी, प्रीति, रीता देवी, प्रभा साह, सोना देवी, शिल्पा, अंजू श्रीवास्तव, माया यादव, मनीषा आदि मौजूद रहे।

घर पर की पूजा
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के कारण कई लोगों ने घर पर ही छठ पूजा की। अमरावती कालोनी में प्राचार्य डॉ. बीके सिंह ,डॉ. वाईसी सिंह, डॉ.एमपी सिंह, डॉ. अशोक, डॉ. एपी सिंह आदि के परिजनों ने एक साथ सूर्य को अर्घ्य दिया। मुखानी में योगा ट्रेनर संयोगिता सिंह ने अपने घर पर छठ पूजन किया। गौजाजाली में भी छठ मनाया गया।

हल्द्वानी रामपुर स्थित छठ पूजा स्थल पर नहर में खड़े होकर पूजन करती महिला।         अमर उजाला

हल्द्वानी रामपुर स्थित छठ पूजा स्थल पर नहर में खड़े होकर पूजन करती महिला। अमर उजाला- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed