फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sonia Gandhi example of sacrifice, service and dedication: Leader of Opposition

सोनिया गांधी त्याग, सेवा और समर्पण की मिसाल: नेता प्रतिपक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi example of sacrifice, service and dedication: Leader of Opposition
कांग्रेंस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम मे?
हल्द्वानी। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को स्वराज आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। इस दौरान लोगों ने उनके प्रति अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग, सेवा और समर्पण की मिसाल हैं। उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे। हिमाचल में मिली जीत इस बात का सबूत है कि अगर कांग्रेसी एकजुटता से भाजपा से लड़ें तो कोई भी चुनाव मुश्किल नहीं हैं। कहा कि उत्तराखंड में आने वाले स्थानीय चुनावों में भी हम सबको मिलकर लड़ना होगा।
विज्ञापन

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि सोनिया गांधी देश की एकमात्र महिला हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री जैसे पद को ठुकरा दिया था। कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि उनके नेतृत्व में यूपीए ने लगातार दो बार केंद्र सरकार चलाई। वह सर्वमान्य नेता हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और सोनिया गांधी की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, सतीश नैनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड्वाल, विजय सिंह सिजवाली, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, हाजी सोहेल सिद्दीकी, रत्ना श्रीवास्तव, एनबी गुणवंत, राजेंद्र उपाध्याय, बालम बिष्ट, गुरप्रीत प्रिंस आदि थे। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एनके कपिल के निधन पर दो मिनट का शोक व्यक्त किया गया। इधर कांग्रेसी नेता हेमंत साहू ने राजपुरा स्थित अपने कार्यालय में केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सचिन राठौर, किरन माहश्वेरी, मोनू चौहान, प्रीती आर्या, नाती राम, अंकुश कुमार, रितिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed