फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Son solicited from the public blessing for birthday

जन्मदिन पर बेटे के लिए मांगा जनता से आशीर्वाद

Wed, 19 Oct 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Wed, 19 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Son solicited from the public blessing for birthday
nd tiwari - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने अपने जन्मदिन पर संबोधन तो नहीं किया मगर अपने लिखित संदेश में सब कुछ कह दिया। पुत्र रोहित शेखर के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा और देश-प्रदेश के विकास में युवाओं से यथाशक्ति योगदान देने की बात भी कह दी।

विज्ञापन


मंगलवार को रामलीला ग्राउंड में पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी का जन्मदिन सादगी से मनाया गया। हवन के बाद सर्वधर्म प्रार्थना हुई तो नारायण के जन्मदिन पर भगवान नारायण की आरती को सुर दिल्ली गंधर्व संगीत महाविद्यालय से आए सुजीत कुमार ओझा एवं उनकी भजन मंडली ने दिए।
विज्ञापन


तिवारी के लिखित संदेश को कार्यक्रम का संचालन कर रहे घनश्याम भट्ट ने पढ़ा। तिवारी ने संदेश में जन्मदिन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। सभा को संबोधित करते हुए रोहित शेखर ने कहा कि पहाड़ के तीन हजार गांव खाली हो गए हैं। पहाड़ का पानी और जवानी व्यर्थ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उड़ी हमले के कारण जन्मदिन को सादगी पूर्ण मनाया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सर्जिकल स्ट्राइक के लिए अभिनंदन किया। मोदी राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण ही इतना बड़ा कदम उठा सके। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा करने वाले सैनिकों को सलाम किया। पंडाल में मौजूद सभी ने सैनिकों को खड़े होकर सलामी दी।

वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि तिवारी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किए। उन्होंने विकास को नया आयाम दिया। कहा कि मधुर संबंधों के चलते ही सुशीला तिवारी की मृत्यु होने पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी भी आठ घंटे तक खड़े रहे थे।

कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने उत्तराखंड को बहुत सी सुविधाएं दी थी। उन्होंने पूर्व सीएम तिवारी से कहा था कि आप जो भी काम हो फोन पर बता दिया करें। कहा कि तिवारी जी के शब्दकोष में घृणा और नफरत जैसा शब्द नहीं था। उत्तराखंड में तमाम फैक्ट्रियां तिवारी की ही देन हैं।

सभा को विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल, राजस्व मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, मंडी समिति के सभापति सुमित हृदयेश, उज्जवला तिवारी, हरेंद्र क्वीरा, मोहन पाठक आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

पूर्व मुख्यमंत्री तिवारी को लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान संजीव आर्या, अखिल भंडारी, महेश शर्मा, अब्दुल मतीन सिद्दीकी, शुएब सिद्दीकी, अब्दुल कवि, ललित जोशी, भागीरथी बिष्ट, सतीश नैनवाल, दीपक बल्यूटिया, मोहन सनवाल, खजान पांडे, प्रयाग दत्त भट्ट, विमला सांगुड़ी, सुष्मिता पंत, दीप्ति तिवारी, रमेश पांडे, संध्या डालाकोटी, नारायण पाल, इकबाल भारती, पीसी पांडे, हरेंद्र बोरा, हर्षवर्धन पांडे आदि थे।


जन्मदिन का आयोजन ‘पर्वतश्री श्री नारायण दत्त तिवारी जन्मदिवस समारोह समिति’ की ओर से किया गया था। कार्यक्रम में समिति के राबिन शर्मा, दिनेश दुम्का, टीकम सिंह बिष्ट, टीकम सिंह दरम्वाल, विशाल वर्मा, कैलाश तिवारी आदि थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed