फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Son knife

स्मैक के लिए पैसा नहीं देने पर बेटे ने पिता को चाकू मारा

Sat, 16 Sep 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। 
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  Updated Sat, 16 Sep 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Son knife
Amazing policewoman tackles knifeman to the ground in one smooth move

नैनीताल। नशे के आदी एक किशोर ने स्मैक खरीदने के लिए रुपये न मिलने पर पिता को चाकू से हमला कर दिया। परिजन नाबालिग को लेकर कोतवाली पहुंचे। लेकिन रात तक इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।  शेरवानी क्षेत्र निवासी एक किशोर ने शुक्रवार शाम अपनी मां से रुपये मांगे। पिता ने उसे नशे का आदी बताकर रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए किशोर ने घर में रखे चाकू से पिता पर हमला कर दिया। हमले में चाकू पिता की छाती पर लगा, जिससे पिता मामूली रूप से चोटिल हो गए।

विज्ञापन


इस हरकत से हतप्रभ उसके माता-पिता और अन्य परिजन किशोर को लेकर शुक्रवार शाम कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में हुई पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग पिछले कुछ समय से नशे की गिरफ्त में है। अपनी इसी गलत आदत के चलते नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय से उसे निकाला जा चुका है। अब वह प्राइवेट पढ़ाई कर रहा है। रात तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


नैनीताल में धड़ल्ले से स्मैक बिक रही है 
नैनीताल। अपराध की दृष्टि से शांत मानी जाने वाली सरोवर नगरी में भी स्मैक जैसे जानलेवा नशे के सौदागर पहुंच चुके हैं। नगर के कुछ गुप्त ठिकानों पर स्मैक धड़ल्ले से बिक रही है। शुक्रवार को नाबालिग बेटे ने पिता को चाकू मारा तो सरोवर नगरी में स्मैक की बिक्री का भी खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीते डेढ़ साल से वह नशा कर रहा है। उसी के क्षेत्र का रहने वाला एक युवक उसे स्मैक बेचता है। पुलिस को पता चला है कि नगर में कई और युवक भी हैं जो युवाओं को स्मैक की बिक्री करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed