फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Somen sets out on a tour of India after completing a journey of 191 countries

नैनीताल: 191 देशों का सफर पूरा कर भारत भ्रमण पर निकले सोमेन, कालाढूंगी में विद्यार्थियों से साझा किए अनुभव

Sat, 03 Oct 2026 12:15 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Sat, 03 Oct 2026 12:15 PM IST
सार

साइकिल से 191 देशों की यात्रा कर चुके सुंदरबन निवासी सोमेन देवनाथ अब भारत भ्रमण पर हैं। कालाढूंगी पहुंचने पर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर अपनी विश्व यात्रा के अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
Somen sets out on a tour of India after completing a journey of 191 countries
सोमेन ने कालाढूंगी में विद्यार्थियों से साझा किए अनुभव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइकिल के सहारे दुनिया के 191 देशों की यात्रा कर चुके पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी सोमेन देवनाथ इन दिनों फिर साइकिल पर हैं। इस बार उनका सफर दुनिया नहीं, बल्कि अपना देश है। कालाढूंगी पहुंचने पर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर अपनी लंबी विश्व यात्रा के अनुभव साझा किए और पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक एकता व युवा शक्ति का संदेश दिया।

विज्ञापन

सोमेन देवनाथ ने 27 मई 2004 को साइकिल से अपना अभियान शुरू किया था। शुरुआत में उन्होंने एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारत और पड़ोसी क्षेत्रों की यात्रा की। इसके बाद 2006 में उन्होंने साइकिल से विश्व भ्रमण का अभियान शुरू किया। करीब 19 वर्षों के दौरान उन्होंने 191 देशों की यात्रा की और लगभग दो लाख किलोमीटर की दूरी तय की। 17 दिसंबर 2023 को वह पश्चिम बंगाल के बसंती स्थित अपने घर लौटे। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार उनकी यात्रा दुनिया के सातों महाद्वीपों और विभिन्न द्वीपीय क्षेत्रों तक पहुंची।

विज्ञापन

इस दौरान देबनाथ ने स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं में एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश दिया। यात्रा में उन्हें कई कठिन परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा हिरासत में लिए जाने, अंटार्कटिका की बर्फ पर साइकिल चलाने और कोरोना काल जैसी परिस्थितियों के अनुभव उन्होंने विद्यार्थियों के साथ साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब वह 'रीयूनियन भारत-वन ट्री, वन लाइफ, इंडियन यूथ एंड स्पोर्ट्स' अभियान के तहत 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों की साइकिल यात्रा कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण, युवा, खेल और सामाजिक एकता के प्रति जागरूकता फैलाना है। विद्यार्थियों ने उनकी यात्रा से जुड़े अनुभवों को उत्सुकता से सुना और उनसे विभिन्न सवाल भी पूछे।

ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed