फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Solve the problem of pay discrepancy'

‘वेतन विसंगति की समस्या का समाधान हो’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
'Solve the problem of pay discrepancy'
हल्द्वानी। उत्तराखंड तकनीकी कर्मचारी संघ उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के जिला शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन में कई मांगें उठाई गई। वक्ताओं ने तकनीकी कार्मिकों की वेतन विसंगति की समस्या का समाधान करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग हरीश चंद्र तिवारी को मांग पत्र दिया गया। इसमें फील्ड में कार्यरत कार्मिकों को मुख्यालय भंडार से केंद्र तक के जाए जा रही सामग्री के ढुलान आदि वॉउचर का भुगतान किए जाने की मांग की गई। अध्यक्षता अर्जुन सिह परवाल और संचालन जीएस जलाल ने किया। कार्यक्रम में फील्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र लाल, करन सिंह, गोपाल सिंह नेगी, मदन मोहन नैनवाल, दान सिंह जग्गी, श्याम सिंह रावत, प्रेम सिह ऐरी, दिगपाल सिंह ऐरी, राहुल भट्ट, घनश्याम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलाल अध्यक्ष, पंत जिलामंत्री बने
हल्द्वानी। इस मौके पर कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जीएस जलाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा संतोष कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गगन पंत को जिला मंत्री, हरीश चंद्र आर्य को कोषाध्यक्ष, सुष्मिता ह्यांकी को महिला उपाध्यक्ष, प्रेम राम को संप्रेक्षक चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मांगें भी रखीं
- उद्यान सचल दल केंद्रों, फल संरक्षण केंद्रों, पौधालयों में बिजली, पानी, शौचालय, कुर्सी, अलमारी आदि की व्यवस्था की जाए।
- उद्यान विभाग में कार्यरत वर्ग 1, 2 और 3 की सेवा को तकनीकी घोषित किया जाए।
- तकनीकी कार्मिकों को वाहन भत्ता अनुमन्य आदि मांग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed