फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Soldier lover murders took charge sheet against

सिपाही हत्याकांड में प्रेमी के खिलाफ लगी चार्जशीट

Mon, 21 Mar 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Mon, 21 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी सिपाही विमला की हत्या के मामले में देहरादून प्रयोगशाला से डीएनए और अन्य रिपोर्ट आ गई है। इसी आधार पर कोतवाली पुलिस ने सिपाही के प्रेमी के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। शीघ्र ही चार्जशीट अदालत भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


धारचूला निवासी केशर सिंह की पुत्री विमला बिष्ट मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आईटीबीपी की नौकरी ज्वाइन करने के बाद 22 जनवरी को हल्द्वानी आई थी। वह हल्द्वानी के आवास विकास कालोनी में रहने वाले अपने भाई के आवास में सामान रखने के बाद प्रेमी नवीन धोनी से मिलने के लिए वैलेजली लॉज चली गई। प्रेमी को शक था कि विमला किसी और को चाहने लगी है।
विज्ञापन


बेवफाई के शक में उसने विमला की अपने कमरे में चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी प्रेमी ने कोतवाली थाने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने प्रेमी को आईटीबीपी कांस्टेबल विमला की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू और अन्य सामान बरामद किया। कोतवाली पुलिस ने मौके से बरामद खून, चाकू सहित अन्य सामान का डीएनए टेस्ट कराने के लिए चंडीगढ़, दिल्ली और देहरादून प्रयोगशाला का चक्कर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में देहरादून प्रयोगशाला ने डीएनए और अन्य रिपोर्ट परीक्षण के बाद कोतवाली पुलिस को भेज दिया। इसी आधार पर हत्या के विवेचक एसएसआई इंदर सिंह राणा ने प्रेमी नवीन धोनी के खिलाफ चार्ज शीट लगाई। मामले में आईटीबीपी के अधिकारियों ने भी  कोतवाल आरएस मेहता से मिलकर विमला की हत्या के मामले में अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली थी। इस मामले में विभाग की तरफ से भी विमला के परिजनों को आईटीबीपी की तरफ से फंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed