फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Solar eclipse will happen tomorrow, no effect in India

कल लगेगा सूर्य ग्रहण, भारत में असर नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Solar eclipse will happen tomorrow, no effect in India
हल्द्वानी। वर्ष 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। 15 दिन के भीतर लगने वाला यह दूसरा ग्रहण है। इससे पहले 30 नवंबर को चंद्रग्रहण लगा था। ज्योतिषों के अनुसार ग्रहण रात्रि के समय लगेगा और इसका प्रभाव भारत में नहीं रहेगा।
विज्ञापन

जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से होते हुए गुजरता है तब वह सूर्य की रोशनी को आंशिक या पूर्ण रूप से अपने पीछे ढकते हुए उसे पृथ्वी तक पहुंचने से रोक लेता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं। हालांकि ग्रहण कैसा भी हो उसका मानव जीवन पर प्रभाव अवश्य पड़ता है। इसलिए ग्रहण के दौरान सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया ग्रहण सायंकाल आठ बजकर पांच मिनट से रात्रि 11.30 मिनट तक रहेगा। इसका भारत में प्रभाव नहीं है। वृश्चिक के सूर्य मासांत में ग्रहण होने से यूरोपीय देशों में शुभ व अशुभ दोनों प्रकार के फल देगा। वृश्चिक राशि चतुर्ग्रही योग कोरोना महामारी में कमी लाएगा। रोग नाशक योग बनेंगे। 15 दिसंबर से सूर्य गुरु की राशि धनु में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed