फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Social forces must unite for change

बदलाव के लिए सामाजिक ताकतों को एकजुट होना होगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Social forces must unite for change
हल्द्वानी। कोरोना महामारी और उत्तराखंड विषय पर ह्यूमन राइट्स लॉ नेटवर्क और विभिन्न जन संगठनों की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय संवाद में खाद्य सुरक्षा के अधिकार, शिक्षा, पर्यावरण, विकास और इनके सामाजिक प्रभाव पर चर्चा हुई। सभी ने उत्तराखंड में बदलाव के लिए सामाजिक ताकतों से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जल, जंगल, जमीन और उत्तराखंडी अस्मिता पर पीसी तिवारी ने कहा कि पहाड़ की जमीन, प्राकृतिक संसाधन लगातार हमसे छीने जा रहे हैं जिसके खिलाफसंघर्ष करना होगा। अमन संस्था की नीलिमा पांडे ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सिर्फ गेहूं, चावल बांट देना पर्याप्त नहीं है बल्कि पोषक आहार वितरित किया जाना चाहिए। महिला किसान संगठन की हीरा जंगपांगी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले सरकार यह सुनिश्चित करे कि आदिवासियों और वनवासियों को राशन संबंधी परेशानी न उठानी पड़े। जेपी बड़ौनी और डॉ. दीपक ने कहा कि जनसंख्या बढ़ रही है इसलिए पारंपरिक अनाजों की ओर लौटना होगा।
विज्ञापन

शिक्षा पर हुई परिचर्चा में प्रो. डॉ. रेखा जोशी ने कहा कि शिक्षा क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चाएं की जानी चाहिए लेकिन इसमें बजट का सिर्फ 0.006 प्रतिशत ही जाता है। भारती पांडे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट, एंड्रॉयड फोन न होने के कारण कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदीप तिवारी, मनोज, हुकुम सिंह, पलाश विश्वास, रूपेश, हरीश रावत, भुवन चंद्र जोशी, करन राणा,सरोज सिंह, प्रदीप तिवारी, सरिता मेहरा, आनंदी वर्मा, दिनेश चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed