फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snakebite cases rise due to rain and heat

Nainital News: बारिश और गर्मी के चलते सर्पदंश के मामले बढ़े

Thu, 14 May 2026 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 14 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Snakebite cases rise due to rain and heat
हल्द्वानी। मौसम में हो रहे बदलाव के बीच सुशीला तिवारी अस्पताल में सर्पदंश के मामलों में वृद्धि हुई है। बीते 15 दिन में जनरल मेडिसिन विभाग में सर्पदंश से प्रभावित आठ मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जनरल मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भर गया है। तापमान बढ़ने से उमस भी बढ़ी है। ऐसे में सांप भोजन की तलाश में अपने प्राकृतिक आवासों से बाहर निकल रहे हैं। इससे ग्रामीण और रिहायशी इलाकों में उनके पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में सर्पदंश के इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम हैं और एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध है। उन्होंने लोगों को रात में चलते समय रोशनी का प्रयोग करें और घर के आसपास साफ-सफाई रखने सलाह दी। साथ ही सांप के काटने पर किसी भी प्रकार की देरी किए बिना मरीज को सीधे अस्पताल लेकर आए जिससे कि समय पर उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 01 : गौलापार निवासी एक 40 वर्षीय मजदूर को रात में सोते समय कैरेत (क्रेट) सांप ने काट लिया था। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है जहां उसकी हलात गंभीर बनी हुई है। मरीज को एंटी स्नेक वेनम दिया है।

केस 2 : 12 दिन पहले मुरादाबाद निवासी 32 वर्षीय एक युवक को शाम के समय आंगन में रसल वाइपर प्रजाति के सांप ने काट लिया था। परिजन उसे एसटीएच लेकर आए। डॉक्टरों ने उसकी डायलिसिस कर जान बचाई। अब उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed