फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snake dies while talking on mobile phone

मोबाइल फोन पर बात करते समय सर्प ने डसा, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Snake dies while talking on mobile phone
सांप का रेरूक्यू करती वन विभाग की टीम। - फोटो : CHORGALIA
हल्द्वानी। बेरीपड़ाव में एक पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की रात मोबाइल से बात करते समय पेट्रोल पंप मालिक के पैर में सांप ने डस लिया। बेस अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गैस गोदाम रोड लालडांठ में ईष्टदेव कालोनी निवासी सुनील कुमार शर्मा (51) पुत्र ब्रह्मदेव शर्मा का बेरीपड़ाव में पेट्रोल पंप है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह पंप के बाहर मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। इस बीच सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप को देखते ही सुनील ने इसकी जानकारी अपने कर्मचारियों को दी। परिजन उन्हें लेकर बिलासपुर गए लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। बाद में उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगल पड़ाव चौकी के उपनिरीक्षक उमेश रजवार ने सुनील के बेटे कमलेश कुमार शर्मा से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

रामनगर में महिला को डसा
रामनगर (नैनीताल)। चुकुम गांव में मंगलवार रात एक सांप ने घर में सो रही महिला को डस दिया। महिला ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए। सांप को परिजनों ने मार दिया। हालत बिगड़ने पर महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है। सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने बताया कि महिला को काटने वाला सांप दुर्लभ प्रजाति का है और यह अधिकतर कीड़े मकौड़े ही खाता है। इसे ग्रीन स्नेक के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राह चलती महिला को सांप ने काटा
नैनीताल। कृष्णापुर निवासी हेमा देवी (34) ने बताया कि बुधवार सुबह किसी काम के लिए घर से निकली थीं। तभी रास्ते में सांप ने उन्हें काट दिया। उनके पिता बाबू लाल उन्हें अस्पताल लाए। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि हेमा देवी की हालत में अब सुधार है।

क्वारंटीन सेंटर के पास दो सांपों के आने से हड़कंप
चोरगलिया (नैनीताल)। चोरगलिया जीजीआईसी स्कूल के पास बने क्वारंटीन सेंटर में बुधवार को दो सांपों के निकलने से हड़कंप मच गया। क्वांरंटीन लोगों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान नंदन बोरा को दी। वन विभाग की टीम ने दोनों सांपों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। टीम में हरीश बरोलिया, प्रेम मसीह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed