{"_id":"619932d7afdb2b5f653db536","slug":"smugling-of-smack-via-tanakpur-haldwani-news-hld445175286","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 लाख रूपये कीमत की स्मैक के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 लाख रूपये कीमत की स्मैक के साथ बरेली के दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार स्मैक तस्करों को न्यायालय में पेश करने ले जाते पुलिस कर्मी। विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस एसओजी टीम ने 20 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ बरेली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 129.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसे वे बेचने के लिए वे पहाड़ी क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पुलिस को कई दिनों से तलाश थी। इनमें एक आरोपी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है, जो हत्या के प्रयास के आरोप में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद अब उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
नशे के खिलाफ एसपी देवेंद्र पींचा के आदेश पर जिले में चलाए रहे ऑपरेशन क्रेकडाउन के तहत शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस और एसओजी टीम को क्षेत्र में स्मैक तस्करी की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह बाइक में सवार दो युवक बनबसा से टनकपुर की ओर आ रहे थे, जिन्हें पुलिस नेे विचई में व्यापार कर कार्यालय के पास चेकिंग के लिए रोका तो वे सकपका गए। वे भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन इससे पहले ही उन्हें दबोचा लिया गया।
तलाशी में दोनों आरोपियों के पास से छिपाकर रखी गई 129.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों में थाना बहेड़ी जिला बरेली के ग्राम शाहगढ़ बियूलिया निवासी आरिश खान और असलम खान शामिल हैं। वह वार्ड संख्या 18 किच्छा ऊधम सिंह नगर में रहकर स्मैक तस्करी कर रहे थे। आरिश के पास 69.75 ग्राम और असलम के पास 59.85 ग्राम स्मैक मिली है। आरोपी आरिश खान 2011 में बहेड़ी में हत्या के प्रयास के एक मामले वांछित है और वह एक साल बरेली में रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को पहले थी इन तस्करों की तलाश
स्मैक तस्करी में पकड़े गए बरेली मूल के दोनों आरोपी तस्करों की पुलिस को पहले से तलाश थी और आज अचानक वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि कुछ समय पूर्व स्मैक तस्करी के पकड़े आरोपियों ने पूछताछ में आज दबोच गए तस्करों के नाम का खुलासा किया था, जिसके बाद से पुलिस, एसओजी व एसटीएफ लगातार इन तस्करों की तलाश में थी।