{"_id":"61ec5cc9264a51171a20cd53","slug":"smuglar-arested-in-haldwani-haldwani-news-hld451703347","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 लाख की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 लाख की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
Smuglar Arested in Haldwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस और एसओजी की टीम ने शनिवार को 541 ग्राम हेरोइन और 26 ग्राम स्मैक के साथ मेरठ के एक तस्कर को धर दबोचा। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 60 लाख और स्मैक की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हल्द्वानी में ड्रग सप्लाई करने के लिए बाहर के तस्कर आए हैं। एसपी सिटी हरबंश सिंह ने सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में एसओजी और मुखानी पुलिस की टीम गठित की।
कालाढूंगी रोड पर ब्लॉक तिराहे के पास संयुक्त टीम ने भगवानपुर रोड को जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास 541 ग्राम हेरोइन और 26 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पकड़ा गया तस्कर सोमदत्त सैनी मेरठ (यूपी) के फलावदा का रहने वाला है। सोमदत्त ने पुलिस को बताया कि उसने मेरठ से ही हेरोइन खरीदी थी लेकिन स्थानीय तस्करों के बारे में उसने जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि सोमदत्त के स्थानीय कनेक्शन को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
डीआईजी ने 20 हजार इनाम की घोषणा की
हल्द्वानी। तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम को डीआईजी की तरफ से 20 हजार रुपये और एसएसपी की तरफ से 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम मेें थानाध्यक्ष मुखानी दीपक बिष्ट, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, सिपाही त्रिलोक गोस्वामी, कुंदन कठायत, अशोक रावत, अनिल गिरी शामिल रहे।
जिले में दूसरी बार पकड़ी गई हेरोइन की खेप
हल्द्वानी। जिले में हेरोइन की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी गई। इसके पहले करीब तीन साल पहले काठगोदाम पुलिस ने 250 ग्राम हेरोइन की खेप पकड़ी थी।