{"_id":"def649b4c14d4e11b9c2b3e947203c71","slug":"sloping-forest-tigress-routed-parade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेड़ा के जंगल में बाघिन ने कराई परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेड़ा के जंगल में बाघिन ने कराई परेड
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
टेड़ा के जंगल में एक बाघिन ने सोमवार को वन विभाग की परेड करा दी। बाघिन द्वारा मोटर साइकिल सवार पर हमले किए जाने की सूचना से वन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
डीएफओ कहकशां नसीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। उन्हें घटना स्थल पर मोटर साइकिल और बाइक सवार तो नहीं मिला, लेकिन हेलमेट का टूटा शीश, चश्मा, चप्पल और बाइक का इंडीकेटर भी मिला।
विज्ञापन
इससे चर्चाओं को बल मिलने लगा। बाद में विभाग ने पूरे जंगल में कांबिंग की। करीब साढ़े तीन घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा।
तभी कर्मचारियों ने चंडीगढ़ से घूमने आए सौरभ कपूर और उनकी पत्नी प्रियंका कपूर ने बताया कि वे लोग सीतावनी की ओर जा रहे थे।
तभी टेड़ा गांव से दो किमी. आगे बाघिन सड़क पार कर रही थी, जिसे देख बाइक सवार युवक गिर गया। उसने बाइक छोड़ी और मौके से फरार हो गया। इसकी फोटो उन्होंने अपने कैमरे में भी कैद की थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया बाघिन के साथ एक शावक भी था। इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया जिस जगह पर बाघिन की मौजूदगी दर्ज हुई है, वहां विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है।